- भारतीय ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर बनी राजा मान सिंह की छतरी को उतारे जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत अमृत काल के अनुपालन में ब्रह्मकुंड मुक्ति अभियान चलाने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह पाल ने कहा कि हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड शास्त्रों, श्रुतियों के अनुसार सनातन धर्म के प्रमुख स्तंभ भगवान शिव, भगवान विष्णु, सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा की उपस्थिति को एक साथ प्रदर्शित करता है। इसी स्थान पर गंगा जल को प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में प्रयोग किया जाता है, लेकिन ब्रह्मकुंड के बीचो-बीच मुगल सम्राट अकबर के सेनापति राजपूत राजा मानसिंह के अस्थि पुष्प को जमाकर एक पक्का निर्माण कराया था। ये निर्माण राजा मानसिंह की छतरी के रूप में जाना जाता है। मांग उठाते हुए कहा कि ब्रह्मकुंड क्षेत्र इसे मुक्त कराया जाए।