फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कश्यप समाज का सम्मेलन दो अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार। श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार का वार्षिक सम्मेलन दो अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सशक्त समाज बनाने के लिए मंथन किया जाएगा। सम्मेलन के लिए आश्रम में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप ने कहा कि सम्मेलन में देश के अनेक प्रदेशों से समाज के लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप, पाल सिंह कश्यप, वरिष्ठ संरक्षक महावीर सिंह कश्यप, चरण सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमेरचंद कश्यप, राम किशोर कश्यप, सुनील कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें