फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निबंध और भाषण में कशिश और चित्रकला में भावना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। महिला विद्यालय डिग्री काॅलेज सतीकुंड में सेवा संकल्प अभियान मेरे सपनों का भारत विकसित भारत- 2047 के तहत निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें निबंध में कशिश शर्मा ने प्रथम, खुशी द्वितीय व हिमांशी तेगवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में भावना लोधी ने प्रथम, खुशी द्वितीय व आद्रिका त्यागी तृतीय रहीं। भाषण में कशिश शर्मा ने प्रथम, आद्रिका त्यागी ने द्वितीय व हिमांशी तेगवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रो. प्रीति आत्रेय, यासमीन अमीर, महाविद्यालय की सचिव डाॅ. वीणा शास्त्री, प्राचार्य प्रो. शशि प्रभा, डॉ. प्रेरणा पांडेय, डाॅ. राखी सिंह, डाॅ. निभा राठी, निशा, सुप्रिया झा, रीतू रानी आदि मौजूद रहे। राजकीय डिग्री कॉलेज भूपतवाला में सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत 2047 के तहत निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.डॉ. संजीव मेहरोत्रा और संयोजक डॉ. सविता कर्नाटक तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. युवराज शर्मा, डॉ. अजय उनियाल, डॉ. प्रीतम कुमारी, डॉ. स्मिता बसेरा, डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. संजीव भट्ट, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. अर्चना रानी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. रूबी ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें