फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, हरिद्वार में लगा भक्तों का जमावड़ा

Mon, 14 Nov 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
haridwar - फोटो : rajesh sharma haridwar amar ujala
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान आज है। सोमवार को देश भर से आने वाले तीर्थयात्री गंगा तट पर स्नान कर दान पुण्य किया। सोमवार सवेरे भरणी नक्षत्र में तड़के चार बजे से गंगा स्नान प्रारंभ हो गया। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश किया।
विज्ञापन


कार्तिक मास को वर्ष के पवित्र मासों में से एक माना गया है। कार्तिक मास में हरिद्वार रहकर स्नान करने वालों की संख्या सैकड़ों में रही। पिछले वर्षों में यह संख्या हजारों में रहती आई है।

विशेष रूप से गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के श्रद्धालु एक महीने गंगा तट पर रहकर स्नान करते हैं। एकादशी से गंगा की पंचस्नानी प्रारंभ हो गई थी। इन सभी स्नानों का समापन सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के साथ हो जाएगा। भगवान विष्णु सहित सभी देवताओं का जागरण इसी मास हुआ।
विज्ञापन


इसलिए पूर्णिमा की रात्रि में गंगा तट पर दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई जाती है। इसी दिन गुरुनानक जयंती है। नोटबंदी का असर भी पूर्णिमा पर दिखाई पड़ रहा है। हरिद्वार की धर्मशालाओं और आश्रमों में यात्रियों की संख्या फिलहाल काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें