फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टोल प्लाजा पर कांवड़ियों का कब्जा, हुआ टोल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रियों ने कब्जा कर लिया है। जिससे कंपनी को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, क्योंकि लोग बिना टोल दिए जा रहे हैं। कांवड़ मेला अपने शबाब पर धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हो गया है। जिससे कांवड़ पटरी मार्ग के साथ ही हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे हाईवे पर आवागमन बाधित हो रहा है। लोगाें को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ मेले में हाईवे पर आए कांवड़ यात्रियों का खामियाजा हरिद्वार-बहादराबाद टोल पर इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी भुगतान पड़ रहा है। दरअसल, कांवड़ यात्रियों ने टोल प्लाजा पर भी डेरा जमा लिए है। वह अपने वाहनों को रोककर भोजन आदि बना रहे हैं। कांवड़ यात्रियों के बड़े-बड़े वाहन डीजे की तेज आवाज पर गुजर रहे हैं। झगड़े की आशंका को देखते हुए इनसे शुल्क वसूलने में टोल प्लाजा प्रशासन बच रहा है। जिससे टोल प्लाजा पर लगे अवरोधक हटा दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के वाहनों के साथ ही सामान्य वाहन भी बिना शुल्क लिए गुजर रहे हैं। कंपनी के मैनेजर सुशील राठौर ने बताया कि कांवड़ की वजह से प्रतिदिन कंपनी को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कांवड़ मेला चलने तक टोल वसूलने वाले कर्मचारियों की छुट्टी भी कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें