फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नहर में कूदा कांवड़ियां, बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनौरी क्षेत्र में एक कांवड़िये ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में दूसरा भी कूद पड़ा। जिससे दोनों पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। स्थानीय और जल पुलिस की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। दोनों कहां के रहने वाले थे ये भी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िये ने गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया लेकिन नहर में तेज बहाव में दोनों ही लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि नहर में डूबे दोनों कांवड़ियों की तलाश की जा रही है। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें