फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ यात्रियों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। कांवड़ियों ने जमकर मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पास का है। बताया गया कि हरियाणा से आए कुछ युवक मंदिर क्षेत्र के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

मारपीट के दौरान भीड़ एकत्र हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें