फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचीबद्ध होंगे कांवड़ मेला और सोमवती स्नान

Wed, 03 Aug 2016 11:28 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
कांवड़ सरकारी मेला घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार।  मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांवड़ मेले और सोमवती स्नान को कुंभ-अर्द्घकुंभ और यात्रा सीजन की तरह अधिसूचित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद मेले की व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त बजट मिल पाएगा। जिससे यहां पहुंचने वाले करोड़ों कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह घोषणा की। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर जरूरी औपचारिकताएं अति शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि हरिद्वार  में श्रावण मास कांवड़ मेला उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाती है। कुंभ अर्द्धकुंभ में तो करोड़ों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन कांवड़ मेले और सोमवती स्नान को आज तक सरकार ने सूचीबद्ध मेला ही नहीं माना।  बुधवार को  मुख्यमंत्री के सामने जब यह मुद्दा उठाया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांवड़ यात्रा के साथ ही गर्मियों में आने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को शीघ्र अधिसूचित श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
----------
मेयर ने मांगा बजट
हरिद्वार। दक्ष मंदिर पहुंचे सीएम हरीश रावत से मिलकर मेयर मनोज गर्ग ने नगर निगम के पार्किंगों के साथ अन्य आय के स्रोत पर शासनादेश जारी कराने की मांग की। मेयर ने बताया कि नगर निगम के भवन की जर्जर हालत हो चुकी है। इसके लिए स्वीकृत हुए 5.60 करोड़ बजट को जारी कराने की मांग करते हुए भवन का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।नगर निगम में एक अनुभवी एमएनए नियुक्त करने की भी बात उठाई। ------------
विज्ञापन


दाढ़ी बढ़ाने का झंझट नहीं
मेयर मनोज गर्ग के सीएम से मिलने पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रहमचारी ने मेयर को सलाह दी कि भाजपा के विधायक मदन कौशिक का साथ छोड़कर कांग्रेस में आ जाइए। ब्रह्मचारी ने कहा कि इससे दाढ़ी बढ़ाने का झंझट भी नहीं रहेगा। साथ ही अन्य समस्याओं का भी निदान हो जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री भी बिना हंसे नहीं रह सके। हालांकि मेयर ने इस प्रकार की कोई बात सुनने से इंकार किया।
-------------
धर्मशाला के प्रबंधक मिले सीएम से
हरिद्वार। शहर में होटलों पर हुई कार्रवाई के साथ धर्मशालाओं को दिए जा रहे नोटिसों पर धर्मशाला सुरक्षा समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले। समिति के अध्यक्ष महेश गौड़, महंत श्यामपुरी, गोपाल सिंघल, श्रीनिवास पांडेय, राकेश मिश्रा, रमेश भाई, अनुराधा मलिक, प्रभात कौशिक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि एनजीटी की ओर से नोटिस दिए जाने और होटलों पर सील कार्रवाई किए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए उनसे ढिलाई देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें