धनौरी। कलियर में उर्स की शुरुआत हो गई है। उर्स में हरिद्वार, कलियर, बिजनौर, मुरादाबाद, पंजाब समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इसके चलते धनौरी क्षेत्र में भी लोगों की आवाजाही और भीड़ बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए गंगनहर और बावन दर्रे के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से लोगों को गंगनहर में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से लोगों से गंगनहर में नहाते समय विशेष एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।