फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित

Fri, 23 Jan 2026 08:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल, देहरादून में इंस्पेक्टर केएस राणा को नवाजेंगे
विज्ञापन

हरिद्वार। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले वार्षिक चयन में इन साल हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल देहरादून में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को सर्टिफिकेशन ऑफ एक्सीलेंस प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इस उपलब्धि पर कोतवाली ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा की पूरी टीम को शाबाशी देते कहा कि अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर सुधार के चलते यह सम्मान मिला है। यह उपलब्धि हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव और अन्य थानों के लिए प्रेरणा है। उपलब्धि पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी समेत जिले व प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार सहित पूरी पुलिस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें