हरिद्वार। अर्द्धकुंभ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार की संध्या पर पंतद्वीप स्थित सांस्कृतिक पंडाल में दिल्ली से आए श्रीमत सृजन आर्ट एंड कल्चर ग्रुप के कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कृष्ण नमानि‘ ‘माखन चोर कृष्ण चोर‘ एवं ‘चलो सखी उस देश में गायन की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों ने विभिन्न भारतीय नृत्य शैली एवं कलाओं में गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रुप द्वारा समय-समय पर देश-विदेशों में भी अपनी सराहनीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई हैं। कलाकारों के गायन एवं नृत्य ने पंडाल में उपस्थित सभी दर्शकोें का मन मोह लिया और दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन किया। गंगा के तट पर कृष्ण की लीलाओं के प्रस्तुति से पूरा पंडाल भाव विभोर हो उठा। कृष्ण के पात्र के रूप में रवि चौहान, राधा की श्वेता, यशोदा की सुनीता पांडे, कंस की ब्रहम वसुंधरा, नंदबाबा की सुनील बडोनी, द्रौपदी की हीमानी, युधिस्टर की नरेश कुमार, सकुनि की विकास तथा सुदामा का सोमनाथ चटर्जी ने पात्रो के रूप में अभिनय किया।