बहादराबाद। कस्बा बहादराबाद निवासी एक महिला के खाते से एटीएम की जानकारी प्राप्त कर एक युवक ने एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर दी। कस्बा बहादराबाद निवासी स्वीटी चौहान पत्नी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया की उनके फोन पर 28 मार्च को फोन आया। उसने बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीम के नंबर और पिन कोड की जानकारी प्राप्त कर ली। दूसरी तरफ से कहा गया कि अगर आपने जानकारी नही दी तो आपका एटीएम बंद हो जाएगा। महिला ने बताया कि उसने एटीएम की पूरी जानकारी युवक को दे दी। फिर 28 मार्च से अब तक मेरे एसबीआई बैंक बहादराबाद के खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की जा चुकी है। इस बात की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब वह अपने अपने बैंक की पास बुक में एंट्री कराने बैंक पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। इस संबंध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल संबंधी जानकारी ली जा रही है।