भेल क्षेत्र में फाउंड्री गेट के ठीक सामने जूस की रेहड़ी एवं एक कार पर गिरा पेड़ ।
- फोटो : HARIDWAR
भेल क्षेत्र में फाउंड्री गेट के ठीक सामने आम का एक सूखा पेड़ जूस की रेहड़ी और एक कार पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर जूस विक्रेता चोटिल हो गया जबकि कार के अंदर कोई नहीं था।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास घटित हुई। भेल फाउंड्री गेट के ठीक सामने फल एवं जूस की रेहड़ी लगती है। दोपहर के वक्त एक आम का सूखा पेड़ भरभरा कर आ गिरा। पेड़ सीधे जूस की रेहड़ी के ऊपर आ गिरा। जूस विक्रेता नागेंद्र चौधरी पुत्र जगन्नाथ निवासी विष्णु लोक कालोनी पेड़ की चपेट में आ गया। पेड़ ने एक भेलकर्मी कमल शाह निवासी शिवालिक एन्क्लेव टिहरी विस्थापित कालोनी की कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त भेलकर्मी कारखाने में मौजूद था।सूचना मिलने पर एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर जूस विक्रेता को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। जूस विक्रेता की हालत भी खतरे से बाहर है।