फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था की यात्रा में देशभक्ति का भी जज्बा

Mon, 20 Feb 2017 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
आस्‍था के साथ देशभक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान इन दिनों देशभक्ति का जुनून भी साफ नजर आ रहा है। दूर-दूर से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्त हाथों में राष्ट्रीय ध्वज भी लेकर चल रहे हैं।  
विज्ञापन

कांवड़ियों का सैलाब हरकी पौड़ी और उसके आसपास के घाटों के साथ ही कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव समेत कई अन्य मंदिरों में भी दिखाई दे रहा है। काशीपुर से कांवड़ लेने आए चंदन सिंह अपने कांवड़ के साथ देश भक्ति का संदेश दे रहे है। उन्होंने बताया  कि वह पिछले कई सालों से हर बार कांवड़ लेने आता है। देश में खुशहाली के लिए वह कांवड़ लेने आया है इस कारण तिरंगा भी साथ लेकर चल रहा है।
 मुरादाबाद से आए संजीव कुमार तथा राजीव आदि ने कहा कि आतंकवाद के कारण देश को भारी क्षति पहुंच रही है वे देश में शांति की कामना को लेकर कांवड़ लेने आए हैं। बिजनौर के नरेंद्र सिंह तथा उनके साथ राजबीर, देशराज , राजीव आदि के वाहन पर लगा तिरंगा भी यात्रा में उनकी आस्था और देशभक्ति के जज्बे की झलक दिखा रहा है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि पिछले कुई सालों से कांवड़ यात्रा में तिरंगा महत्वपूर्ण प्रतीक चिह्न के रूप में दिख रहा है इससे लगता है कि नई पीढ़ी में लोग देशभक्ति की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें