फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने गुरुकुल कांगड़ी को बनाया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) ने गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग को वेरिफिकेशन सेंटर और हेल्प सेंटर बनाया है। सेंटर का इंचार्ज डॉ. एमएम तिवारी और डिप्टी सेंटर इंचार्ज डॉ. तनुज कुमार गर्ग का बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि छह जून से हेल्प सेंटर का कार्य सीएसएबी के निर्देशानुसार शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी कैंडीडेट्स का फिजिकल और ऑनलाइन वेरिफिकेशन का कार्य भी शुरू होगा। यह कार्य विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी की ओर से किया जाएगा।
इस वर्ष बीटेक में प्रवेश के लिए जोसा के छह राउंड और सीएसएबी के तीन राउंड की काउंसिलिंग और फिजिकल वेरिफिकेशन होगा। इसके तहत जोसा काउंसलिंग से देश के सभी आईआईटी और ट्रिपल आईटी के अलावा सरकार से वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर कृष्णमूर्ति हेमलता, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार और संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर विपुल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें