फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कमरे में बंद कर दी जान

Wed, 14 Sep 2016 11:44 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपतवाला की भारत मातापुरम कालोनी में मंगलवार रात एक अधेड़ ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजियाबाद निवासी सोनू कश्यप (45) का परिवार करीब 10 वर्ष से उत्तरी हरिद्वार में रह रहा है। सोनू मार्बल की घिसाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह अचानक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जबकि पत्नी पम्मी अपने बेटों नीरज व पंकज के साथ छत पर चली गई। काफी देर तक नीचे कोई हलचल नहीं होने पर परिवार को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। जबरन दरवाजा खोलने पर सोनू का शव साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास सुसाइड नोट की तलाश की गई, मगर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

----------------
 फांसी लगाने से पहले समझाया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात सोनू कश्यप नशे में घर लौटा था। इसके बाद उसने घर आकर  भी शराब पी और अपने छोटे बेटे पंकज को अपने पास बुलाया। पंकज हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता है। कुछ दिन से वह दुकान पर नहीं जा रहा था। सोनू ने पंकज को समझाया कि बेटा दुकान पर जाने से ही काम चलेगा। इससे पुलिस मान रही है कि फांसी लगाने से पहले वह किसी बात को लेकर तनाव में रहा होगा। है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें