फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की घटना प्रायोजित: भंडारी

Fri, 18 Mar 2016 12:46 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
बोले समर भंडारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य समर भंडारी ने कहा कि जेएनयू जैसी प्रायोजित घटना, किसी उन्मादी सांप्रदायिक गुट के द्वारा की गई। यह बहुत ही सोची समझी सैद्घांतिक व विचारात्मक योजना की अभिन्न हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष जनतांत्रिक शक्तियों को संघ परिवार के जहरीले अभियान के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश को भाजपा और कांग्रेस की सरकार बारी-बारी से लूट रही है। प्रदेश में  बुनियादी समस्या को हल कराने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जेएनयू प्रकरण योजना देश को धर्मनिरपेक्ष, जनतांत्रिक, आधुनिक भारतीय गणराज्य को एक फांसीवादी, हिंदू राष्ट्र में तब्दील करने की है। कम्युनिस्ट विचारधारा और वाम पार्टियां संघ परिवार के इस लक्ष्य के खिलाफ सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए जेएनयू की आड़ में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। देशद्रोह और देशभक्ति के ताने बाने में अतिरेक और उन्माद के सहारे सभी मर्यादाओं को रौंदा जा रहा है। तर्क, असहमति, विवेक की हर आवाज पर हमला किया जा रहा है। इसके लिए तथाकथित राष्ट्रवाद का बेशर्मी से इस्तेमाल किया जा रहा है। समर भंडारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली और बिहार का चुनाव हार चुकी है। भाजपा चौतरफा, विफलताओं को छुुपाने के लिए अपनी देशभक्ति का फर्जी प्रायोजित प्रचार कर रही है।  इस मौके पर मुनरिका यादव, एमएस वर्मा, विजयपाल, एके दास, डीके सक्सेना, पवन कुमार शर्मा, अवधेश भारद्वाज, भीम सिंह पटेल, विक्रम सिंह नेगी, देवभगवान, केके लाल, भगवान जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें