- होटल में की कार्यकारिणी की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गोविंदपुरी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन एक होटल में किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष जेके मोंगा व महासचिव दर्शन कुमार शर्मा के निर्वाचित होने के बाद उनकी ओर से सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
उन्होंने बताया कि विनोद कुमार शर्मा सहायक सचिव, तेज सिंह प्रधान, केके शर्मा, दिनेश पुंज को संरक्षक, बृजलाल मनचंदा, नरेंद्र पाल, एसके महेंद्रा, डीएन जुयाल को उपाध्यक्ष, जगमोहन सिंह, नरपाल सिंह, विनोद नेगी को संगठन सचिव, प्रवक्ता एबी भारतीय को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी मोहित सारस्वत, वित्तीय सलाहकार ध्रुव मोंगा, एसएस यादव, एचसी कुकरेजा, हरमोहन सिंह, मुकेश जोशी, एनके शर्मा, मधु नानकानी को सलाहकार समिति सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर निगम की अधिशासी अभियंता रचना पायल ने कहा कि समिति की ओर से सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। नए पदाधिकारी भी समिति और शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे। ऐसी उन्हें उम्मीद है।