फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आढ़ती के घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर-नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने आढ़ती के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। वहीं, चोरी की इस घटना ने पुलिस के गश्त की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

रविवार को सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी निवासी आढ़ती गफ्फार मंसूरी अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब सोमवार की सुबह परिवार घर आया तो बाहर लगा ताला टूटा हुआ देख होश उड़ गए। अंदर पहुंचे तो कमरों के दरवाजों के भी ताले टूटे होने के साथ ही अलमारी के गेट टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवार से जानकारी ली। परिवार ने बताया कि अलमारियों में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई अंशुल अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें