फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तमंचों संग फोटो-वीडियो बनाना महंगा पड़ा, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालना छह युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस और एसओजी की टीम ने पांच तमंचे, कारतूस और एक लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात रेखा यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ युवकों के असलाह के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर डर का माहौल बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से सीधे शिकायतें की गई थीं। एसएसपी की ओर से ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे। रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीमों का गठन करते हुए ऐसे लोगों की धरपकड़ में लगाई गई।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि सिंबल तिराहा सलेमपुर के पास आकाश सैनी निवासी शिवालिक नगर, राजन सिंह निवासी शिवालिक नगर रानीपुर को गिरफ्तार किया गया। आकाश के पास से एक रिवाल्वर बरामद हुआ। राजन सिंह के पास से तमंचा, एक कारतूस मिला। दूसरी तरफ बीएचईएल स्टेडियम के पास से अर्पित त्यागी निवासी हरिगिरी एन्क्लेव नवोदय नगर सिडकुल, मयंक त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित रानीपुर, उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की निवासी पंजनहेड़ी कनखल, अमन कुमार निवासी सुभाष नगर ज्वालपुर को तमंचे के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

इनके पास से चार अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसआई अरविंद रतूड़ी, समीप पांडेय, आरक्षी दीप गौड़, प्रमोद, कर्म सिंह, अनिल राणा एवं सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर, आरक्षी हरबीर, उमेश कुमार, अजय कुमार, पदम, मनोज शामिल रहे।
पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
आकाश सैनी अपने पिता प्रवीण सैनी की लाइसेंसी रिवाल्वर का गलत तरीके से प्रयोग कर रहा था। रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर भय का माहौल बनाता था। पुलिस ने बहादराबाद में टैंट का कारोबार करने वाले प्रवीण सैनी के खिलाफ लाइसेंसी शर्तों का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
एक आरोपी पर है हत्या के प्रयास का केस
रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तमंचे के साथ गिरफ्तार किए गए पंजनहेड़ी कनखल निवासी उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कनखल थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें