फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गैंडीखाता में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीक, पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सड़कों पर कीचड़ से स्कूली बच्चे परेशान, पानी हो रहा बर्बाद

- ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

लालढांग। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गैंडीखाता गांव में योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां हाल ही में बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। इससे पानी सड़कों और गलियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि कई घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीण सुरेश शाह, चेतराम सिंह, बलबीर पोखरियाल, सुभाष, मदन सजवान और प्रेम सिंह का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरती गई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा गया। उनका कहना है कि पाइपलाइन बिछने के कुछ ही समय बाद जगह-जगह लीकेज होने लगा। एक ओर पानी सड़कों पर बह रहा है, वहीं दूसरी ओर कई परिवारों को घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पाइपलाइन में लीकेज के कारण गांव के मुख्य रास्तों और गलियों में पानी भर रहा है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से कीचड़ हो रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भी इन रास्तों से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और ठेकेदार को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने पाइपलाइन के लीकेज को तत्काल ठीक कराने और जिन घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट ने बताया कि गांव में लीकेज की जानकारी मिलने पर ठेकेदार को भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें