फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से सात सौ यात्रियों को लेकर पटरी पर दौड़ी जबलपुर और बांद्रा एक्सप्रेस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस से उतरते यात्री । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना काल में आम जनजीवन के साथ ट्रेनों का संचालन भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बृहस्पतिवार से करीब छह माह बाद जबलपुर-हरिद्वार और बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। दोनों ही एक्सप्रेस ट्रेेनें सात सौ यात्रियों को लेकर वापस भी लौट गई। नई समय सारिणी जारी होने तक दोनों ही एक्सप्रेस ट्रेनों का सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार को संचालन होगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह के मुताबिक कोरोना काल में अन्य ट्रेनों के साथ जबलपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस और बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन भी बंद हो गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार से दोनों ही एक्सप्रेस का आवागमन सुचारु कर दिया। जबलपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस दोपहर 1.55 बजे हरिद्वार पहुंची। दोपहर बाद 4.05 बजे तीन सौ यात्रियों को लेकर वापस जबलपुर के लिए रवाना हो गई। बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस भी दोपहर 3.50 बजे हरिद्वार पहुंची। शाम 6.30 बजे चार सौ यात्रियों को लेकर वापस लौट गई। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि दोनों ही एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को आवाजाही होगी। बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
हरिद्वार से चलने लगी अब छह जोड़ी ट्रेनें
कोरोना काल से पहले धर्मनगरी हरिद्वार से देश के अलग-अलग राज्यों एवं शहरों के लिए 41 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही होती थी। कोरोना काल के बाद अधिकतर ट्रेनों का संचालन अभी तक बंद है। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक उदयपुर एक्सप्रेस सप्ताह में रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चल रही है। लोकमान तिलक एक्सप्रेस भी मंगलवार और शुक्रवार को संचालित हो रही हैं। अमृतसर एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन और बलसाड़ एक्सप्रेस सिर्फ बुधवार को चल रही है।
विज्ञापन

ट्रेनें सुचारु कराने की मांग कर रहे व्यापारी
कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए अधिकतर यात्री ट्रेनों से ही पहुंचते हैं। सामान भी ट्रेनों से ही आता है। व्यापारी लगातार लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें