फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से संपर्क मार्गों पर भी चलना दूभर

Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। वीकेंड के चलते रविवार को हाईवे समेत शहर के सभी संपर्क मार्गों पर जाम लगा रहा। यात्रियों के वाहनों के साथ स्थानीय लोगों को भी इस जाम के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि तड़के से लगा जाम देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी और चारधाम यात्रा का दबाव होनेे के चलते इन दिनों शहर में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते रविवार तड़के चार बजे से शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। मोतीचूर से ज्वालापुर तक वाहन रेंगरेंग कर चलते नजर आए। हरकी पैड़ी के सामने बाईपास पर लगे जाम में सैकड़ों वाहन दोपहर तक फंसे रहे। जाम के चलते लोगों ने भीमगोड़ा खड़खड़ी क्षेत्र से अपने वाहन निकालने का प्रयास किया लेकिन वहां भी जाम लग गया। यही हाल कनखल और बीएचईएल हरिद्वार वाले रास्तों का रहा। एसपी नवनीत और सीओ प्रकाश देवली सहित कई अधिकारियों को जाम खुलवाने के लिए खुद सड़कों पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें