फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बिछाने के दौरान न विभागों के समन्वय, न सुरक्षा के इंतजाम, बरती जा रही अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में अंडरग्राउंड केबल कार्य में भारी अनियमितताएं सामने आने पर उच्च अधिकारियों ने काम कर रही कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने लाइन बिछाने के दौरान साइन बोर्ड और सुरक्षा के इंतजाम न करने व हाईवे पर रस्सी आदि न लगाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भूमिगत लाइन बिछाने वाले जल संस्थान, जल निगम, नमामि गंगे, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के साथ सामंजस्य के साथ काम करने को कहा। उन्होंने संन्यास रोड, गोविंदपुरी और न्यू हरिद्वार आदि में बिछाई जा रही लाइनों के कार्य में असंतोष जताते हुए लोगों के साथ-साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य की ऊर्जा सचिव राधिका झा, मेलाधिकारी दीपक रावत, नई दिल्ली से पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा आदि ने हरिद्वार शहर में अंडरग्राउंड केबल कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह पानी और सीवर लाइनें टूटी हुई हैं। इससे जगह-जगह पानी और सीवर बह रहा है। उन्होंने देखा कि उनके कार्य से अन्य तार भी कटे हुए पड़े हैं। इससे शहर की अन्य व्यवस्था भी बाधित होती देख अधिकारियों ने काम कर रही कंपनी के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बिना ऊर्जा निगम के सीधे तार लाइनों से जोड़कर बिजली चोरी किए जाने पर अफसोस जताया। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कंपनी को चेतावनी दी कि जिन विभागों के लाइनें, तारें भूमिगत हैं, उन सभी से समन्वय बनाकर ही लाइन बिछाने का कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा मानकों के साथ गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिए। ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिया गया कि जून-2020 तक यह परियोजना पूर्ण कर ली जाए और दैनिक समीक्षा करके आवश्यक निर्णय अविलंब लिया जाए।
---------------
लीकेजों पर विभागीय अधिकारियों को भी फटकारा
संन्यास रोड, गोविंदपुरी, रानीपुर मोड़ पर अव्यवस्थित ढंग से खुदाई से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को ठीक न किए जाने पर जल संस्थान एवं संबंधित अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई गई। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने लीकेज होने पर संबंधित विभाग को लाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उसके बदले में आने वाले खर्च को लाइन बिछाने वाली कंपनी विभाग को देगी।
विज्ञापन

--------------------
उपभोक्ताओं को भी अंडरग्राउंड कनेक्शन लेने होंगे
- नहीं किए पहले ही इंतजाम तो बाद में उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी बिजली
हरिद्वार। निरीक्षण के बाद नई दिल्ली के पावर फाइनेंस कारपोरेशन के चेयरमैन राजीव शर्मा ने सीसीआर हरिद्वार शहर में चल रहे अंडरग्राउंड केबल कार्य के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार में 900 किमी लाइन बिछानी है, जिसमें 150 किमी लाइन बिछ चुकी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को भी अंडर ग्राउंड कनेक्शन देने को निर्देश दिए।
सीसीआर में हुई समीक्षा बैठक में चेयरमैन राजीव शर्मा ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि अंडरग्राउंड लाइन का काम पूरा होने पर महाकुंभ के दौरान हरिद्वार शहर के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल कार्य शहर की सुंदरता के लिए की जा रही है। इस कार्य में जन सहभागिता की आवश्यकता है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह में दो बार इस योजना की समीक्षा हरिद्वार, सीसीआर में की जाए। बैठक में अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग केअधिशासी अभियंता इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें