फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पीसीएस परीक्षा के लिए तीन और चार जुलाई होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पीसीएस परीक्षा के लिए तीन और चार जुलाई को साक्षात्कार होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए 23 से 26 फरवरी 2023 तक संपन्न मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी 2024 एवं पांच अप्रैल 2024 को जारी किया गया। कुल 902 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों में से समेकित पद एवं विशेष अर्हता वाले पदों के सापेक्ष सफल कुल 96 अभ्यर्थियों का चतुर्थ चरण में साक्षात्कार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में 25 जून से दो जुलाई तक निर्धारित है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि सफल घोषित अवशेष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों के लिए अनुक्रमांकवार एवं तिथिवार साक्षात्कार कार्यक्रम और अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दी जाएगी, इसलिए, अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित होनी वाली विज्ञप्तियों का अवलोकन अवश्य करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें