हरिद्वार। मेयर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मेयर मनोज गर्ग ने ज्वालापुर के पांडेवाला, नीलखुदाना, पांवधोई, वाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मेयर ने पांडेवाला में पीडब्ल्यूडी की ओर से खोदे गए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। साथ घरो से निकलने वाले सीवर को नाले में गिराने पर सफाई निरीक्षक को उक्त घरों को चिह्नित करने और उनका सीवर कनेक्शन कराने को कहा।
मोहल्लावासियों ने नीलखुदाना में सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की। मोहल्ला कड़च्छ कस्साबान, त्रिमूर्ति नगर आदि क्षेत्रों के नालों की अमृत योजना के अंतर्गत टेपिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पांवधोई मोहल्ला में सड़के पक्की करने की मांग भी स्थानीय निवासियों ने की। वाल्मीकि बस्ती में गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने मेयर से की। मेयर ने अवर अभियंता परवेज आलम को पेयजल लाइन को चेक करने को कहा। जटवाड़ा पुल पर मेयर की ओर से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश कुमार, शशिकांत, मनमोहन द्रविड, मेयर प्रतिनिधि प्रिंस लोहट, मगेंद्र सैनी, आशीष लोहाट, हंसराज कटारिया, मान सिंह, डा.प्रवीण कुमार, अर्जुन सिंह आदि थे।