हरिद्वार। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार के अवैध खनन निरोधक दल के बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने रणनीतिक रूप से कार्य करने के लिए टीम को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समय से सीमांकन कार्य पूरा करना होगा इससे अवैध खनन वाले क्षेत्र की निगरानी आसान होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स अवैध खनन के विरुद्ध सख्ती से नियमित कार्यवाही करे। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर भी प्रभावी कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी स्तर से पुलिस, राजस्व, खनन और वन विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।
तहसील स्तर पर खनन के विरुद्ध अभियान चलाने को लेकर जिलाधिकारी ने मासिक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस टास्क फोर्स को भी अधिक सक्रिय रखने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उप खनिज कि निकासी निर्धारित गेट्स से ही किए जाएं। इसके साथ ही शुरुआत से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सजगता से निगरानी करने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, श्रीगंगा महासभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, खनन अधिकारी मोहम्मद कासिम रज़ा, सीओ एसपी बलूनी, एआरटीओ नेहा झा, डीसीएम रोहित सैनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।