फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शैलदीदी ने ट्रस्टियों को सेवा और साधना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शांतिकुंज में ट्रस्ट मंडल कार्यशाला संपन्न, मिशन विस्तार पर हुआ गहन मंथन
गायत्री परिवार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रज्ञा संस्थानों के ट्रस्टियों ने मिशन विस्तार का संकल्प लिया। यह कार्यशाला अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के संदर्भ में आयोजित की गई थी। कार्यशाला प्रेरणा, चिंतन और संकल्प का संगम बनी।
ट्रस्टियों और कार्यकर्ताओं ने मिशन के कार्यों को गति देने पर गहन मंथन किया। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और युगनिर्माण अभियान को व्यापक बनाने पर भी चर्चा की। प्रतिभागियों ने माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने युवा, महिला और समाज के विभिन्न वर्गों को मिशन के रचनात्मक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने प्रतिभागियों से भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिशा में विभिन्न रचनात्मक एवं जनोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से विचार-विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

विदाई से पहले, प्रतिभागियों ने संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। शैलदीदी ने कहा कि युग निर्माण मिशन का कार्य संस्थाओं और गतिविधियों के विस्तार के साथ ही यह विचारों, संस्कारों और सेवा भाव के विस्तार का अभियान है। उन्होंने ट्रस्टियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा एवं साधना को आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें