फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कनखल पुलिस अकेले रह रहे बुजुर्गों की पूछ रही हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर पर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की बनाई सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। बच्चे विदेश या दूसरे शहरों में रह रहे हैं और बुजुर्ग माता-पिता घर पर अकेले हैं तो अब उन्हें अकेलेपन का एहसास नहीं होगा। कनखल पुलिस ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का सहारा बनकर उनके घर तक पहुंच रही है। पुलिसकर्मी घर-घर जाकर बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं और उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कनखल कोतवाली क्षेत्र में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो अकेले रह रहे हैं, उनकी जानकारी पुलिस ने एकत्र कर रजिस्टर तैयार किया है। इनमें खास तौर पर वे बुजुर्ग शामिल हैं, जिनके बच्चे विदेश या दूसरे शहरों में रहते हैं। पुलिस इन वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजमर्रा की ड्यूटी के साथ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य, सुरक्षा या अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस तत्काल मदद उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले घर में अकेले रहते हुए चिंता बनी रहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों के लगातार संपर्क और घर पहुंचकर हालचाल लेने से अब सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें