बहादराबाद। एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल बहादराबाद में बुधवार को भारत-नीदरलैंड सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं, जीवनशैली और शिक्षा प्रणाली के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत की लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत और पारंपरिक पहनावे की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विदेशी छात्रों ने भारतीय छात्रों के साथ मिलकर कबड्डी, खो-खो, ऐपण चित्रकला, टिकुली कला और मिट्टी मॉडलिंग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक समानता और मानवीय सहयोग की भावना सिखाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ऑर्डिनेटर पूनम चौहान, प्रभा सिंघानिया, डॉ. प्रियंका खरे, आदित्य कुमार, चंदिका चौहान, मुनेश, कुंदन सिंह, गणेश सिंह धपोला, पारुल दुआ, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।