सिडकुल। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन सिडकुल फायर स्टेशन की टीम ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत करना और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित व सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान फायर यूनिट ने कर्मचारियों को आग लगने या किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना घबराए सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने के तरीके बताए। कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि, छोटी आग को शुरुआत में ही नियंत्रित किया जा सके। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने और संभावित खतरों की पहचान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान टिम में महेश पुरोहित, दिनेश कुमार, शिवानी पेटवाल, भवानी सिंह, अंशुलता आदि मौजूद रहे। संवाद