फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के बीच 76वां स्वतंत्रता दिवस देव संस्कृति विवि एवं शांतिकुंज परिवार ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। देसंविवि, शांतिकुंज एवं गायत्री विद्यापीठ परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या एवं शैलदीदी ने राष्ट्रीय ध्वज का पूजन कर फहराया। वहीं देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने 120 फीट ऊंचे तिरंगे को सलाम कर भव्य तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन

शांतिकुंज, देव संस्कृति विवि एवं गायत्री विद्यापीठ में राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत साहसिक एवं प्रेरणाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देसंविवि के युवा संगीतमय योगाभ्यास एवं गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों ने तिरंगा के रंगों में सुसज्जित पोशाकों से सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर देसंविवि के कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा समेत सहित कनाडा, यूके, यूएसए, चीन आदि देशों से आए नागरिक और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें