फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..गुलदार की निगरानी के लिए बढ़ाए कैमरा ट्रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ कैंपस के पीछे जंगल में मिली एक युुवक के शव के बाद रविवार को वन विभाग ने गुलदार निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप की संख्या को बढ़ाकर छह से आठ कर दी है। इसके साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में लगाए गए छह पिंजरों के मूवमेंट को भी बदल दिया गया है। साथ ही वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सात संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सीआईएसएफ कैंपस के पीछे जंगल में एक युुवक का शव बरामद हुआ था। माना जा रहा था कि युवक को गुलदार ने अपना शिकार बनाया है। इसके बाद वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। रविवार को वन और पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिनभर जंगल को छान मारा, लेकिन सीआईएसएफ कैंपस के पीछे जंगल में गुलदार का कोई मूवमेंट नजर नहीं आया। रेंजर दिनेेश नौडियाल ने बताया कि कैमरा ट्रैप में गुलदार का कोई मूवमेंट नहीं पाया गया है। साथ ही जिस क्षेत्र में युवक का शव मिला है, उस क्षेत्र में भी गुलदार की कोई उपस्थिति नहीं देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें