फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पटाखे से झुलसने पर जिला अस्पताल में तुरंत मिलेगा इलाज

Sun, 19 Oct 2025 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दीपावली पर्व पर जिला अस्पताल पौड़ी ने आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम का गठन कर दिया है। इसमें पटाखे से झुलसने व आपात स्थिति में अस्पताल में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, आपातकालीन कक्ष में टीम की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। दीपावली के दिन आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखा गया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि दीपावली को लेकर अस्पताल में पांच चिकित्सकों की टीम तैनात की गई। जिसमें एक सर्जन की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि आपातकालीन स्थिति पर दो एंबुलेस की मौके पर मौजूद रहेगी ताकि पटाखों की चपेट में आने से झुलसे मरीजों को शीघ्र उपचार दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें