बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की टीम ने सोमवार को पांच बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना बहादराबाद के रोहलकी रोड पर की गई। एचआरडीए सचिव मनीष सिंह ने बताया कि काॅलोनी जयप्रकाश चौहान की ओर से बिना किसी अनुमति के काटी जा रही थीं। अवैध कॉलोनियों और निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।