हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को 20 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाला युवक बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया। शाम तक उसके वापस न आने पर इस बात का पता चल पाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। एसएचओ शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।