पथरी। अगर आपके गांव और उसके आसपास रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं तो इससे घबराएं नहीं और न हीं अफवाह फैलाएं, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ड्रोन कैमरों से नदियों की मैपिंग का कार्य चल रहा है।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रात को कई स्थानों पर आसमान में ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन ड्रोन को लेकर लोग तरह-तरह की अफवाह फैला रहे है, साथ ही दहशत भी बनी हुई है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि यूपी सरकार की ओर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सीमा में ड्रोन कैमरों से नदियों की मैपिंग का कार्य चल रहा है, इसलिए रात में आसमान में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। इसको लेकर किसी भी व्यक्ति को डरने की कोई जरूरत नहीं है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने लोगों से ड्रोन उड़ने पर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।