फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर दी हत्या की धमकी

Wed, 18 May 2016 12:05 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पंद्रह लाख न देने पर ससुराल पक्ष को पत्नी की हत्या कर देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीलीभीत से यहां पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने दामाद के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 पीलीभीत के गांव नखासा सुनगढ़ी के रहने वाले जोगराज ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ऐसप्रीत का प्रेम विवाह वर्ष 2012 में पीलीभीत के ही प्रदीप शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद उसकी बेटी को दहेज की खातिर ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जाने लगा तब उन्होंने पीलीभीत में ही पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस की मौजूदगी में ससुराल पक्ष ने गलती स्वीकार कर ली थी और उनकी पुत्री को अपने साथ ले गए थे।
आरोप है कि उनके दामाद ने कुछ दिन पूर्व अपनी सास के मोबाइल फोन पर संपर्क साधा। कहा कि बेटी की सलामती की खातिर पंद्रह लाख की रकम अदा करनी होगी वरना वो उनकी बेटी की हत्या कर देगा।
विज्ञापन

आनन फानन में परिजन 12 मई को नई बस्ती, खड़खड़ी पहुंचे जहां बेटी दामाद किराये पर रह रहे थे। मकान मालिक ने उन्हें बताया कि 11 मई को उनकी बेटी, दामाद अपने तीन साल के बेटे के साथ यहां से घूमने की बात कहकर चले गए थे। आरोप है कि दामाद उनसे एवं अपने परिजन से मोबाइल फोन पर संपर्क साध रहा है पर बेटी से उनकी बात नहीं कर रहा है। पिता जोगराज ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर देने की आशंका व्यक्त करते हुए दामाद के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि दामाद के मोबाइल फोन नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ले रहे है, आरोपी यहां प्राईवेट जॉब करता है।
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें