फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: योजनाओं के क्रियान्वयन में रैंकिंग नहीं सुधारी तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला, राज्य व 20 सूत्रीय कार्यक्रम योजनाओं के क्रियान्वयन में गिरे रैंकिंग को सुधारने के साथ ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व स्वीकृत धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विभाग बी और डी श्रेणी में हैं, उन्हें ए श्रेणी में आना होगा। इसके लिए विभागाध्यक्षों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी तलब की। कहा कि प्राथमिकता में वह कार्य पूरे करने होंगे, जिनमें धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें