फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का फसली ऋण होगा माफ: राजनाथ

Sun, 05 Feb 2017 11:01 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर बरसे राजनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यिद उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो तीन महीने के भीतर किसानों का फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए स्नातक की शिक्षा मुफ्त कर दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों के लिए दो करोड़ के टर्न ओवर तक बहीखाता रखने की अनिवार्यता की समाप्ति की भी बात कही। केंद्रीय गृहमंत्री ने केंद्र की उपलब्धियों तो गिनाया तो राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट के दुर्गागढ़ में और  रानीपुर व ज्वालापुर विधानसभा सीट के लिए बहादराबाद में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  राजनाथ सिंह ने भाषण की शुरुआत सर्जिकल स्ट्राइक से करते हुए कहा कि भारत का नौजवान मान, सम्मान और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं कर सकता। पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे आतंकी हमलों को लेकर बार बार समझाने का प्रयास किया गया । फिर भी जब पाकिस्तान नहीं माना। इस हमले का जवाब देने का निर्णय लिया गया। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि शांति में विश्वास रखने वाला भारत अपनी तरफ से किसी को छेड़ेगा नहीं, लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोडे़गा नहीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सोच के साथ इस उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था, कांग्रेस ने अपनी अदूरदर्शिता और कार्यप्रणाली से उस सपने को चकनाचूर कर दिया। केंद्र की मोदी सरकार को उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित बताते हुए उन्होंने लोगों से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण देने, उत्तराखंड में पर्यटन का विकास कर पलायन को रोकने समेत कई वादे भी किए। वहीं उन्होंने नोटबंदी, वन रैंक वन पेंशन, स्किल इंडिया जैसी केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। अवैध खनन को लेकर सीएम हरीश रावत पर सीधा हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो अवैध खनन पर रोक लगाई जा सकती है लेकिन सीएम की सोच ऐसी नहीं है। इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हरीश रावत सरकार पर हमला बोला। रानीपुर क्षेत्र के प्रत्याशी आदेश चौहान, ज्वालापुर सीट के प्रत्याशी सुरेश राठौर ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं का जिक्र करने ही साथ ही सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, काशीनाथ, बृजेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, वीरेंद्र बोरी, राव शमशाद, संजय चौहान, चंद्रशेखर भट्टेवाले, पूर्व प्रधान नीरज चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन बृजेश शर्मा और महेंद्र चड्ढा ने संयुक्त रूप से किया। दुर्गागढ़ में हुई सभा को प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल महंत राममुनि, ओमप्रकाश जमदग्नि, शेषराज सैनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें