फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संविधान सुरक्षित है तो देश में रहेंगे सभी खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कागड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में संविधान दिवस मनाया गया। छात्राओं को संविधान की प्रतिष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने परिसर में रैली निकालकर संविधान के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. संगीता मदान ने कहा कि संविधान अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन का मार्ग प्रशस्त करता है। युवा पीढ़ी यदि संविधान की मूल भावना को समझ ले तो राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बन सकता है। कहा कि संविधान सुरक्षित है तो सभी खुशहाल हैं। कहा कि भारतीय संविधान का इतिहास नागरिकों के अधिकारों कर्तव्यों व भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। भविष्य में अपने देश और राज्य के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के कार्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें