फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के प्रयास में फरार पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या की कोशिश करने के फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी महिला को पीटकर मारने की कोशिश करने की आरोपी सास और ननद को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

खड़खड़ी क्षेत्र की नई बस्ती रामगढ़ की रहने वाली अंजलि कश्यप पुत्री जगदीश कश्यप ने नौ सितंबर को अपने पति विजय वर्मा, सास कृष्णादेवी एवं ननद ममता उर्फ गुड़िया निवासीगण सरदारों वाली गली निकट गंगा टाकिज अपर रोड के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दहेज में जेवरात नगदी न लाने पर पिछले वर्ष भी ससुराल पक्ष ने उसे पीटा था। फिर जब उसने इसकी शिकायत हेल्प लाइन में की थी तो ससुराल पक्ष उसे घर ले गए थे। आरोप था कि आठ सितंबर की रात को दहेज में जेवरात नगदी की मांग की गई, लेकिन असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष ने उसे रात भर बेरहमी से पीटा था और मनसा देवी पैदल मार्ग से सटे जंगल में मरा समझकर फेंक दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी पति विजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें