फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पति पर लगाया अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी एक महिला ने गांव की अन्य महिला पर पति के साथ अवैध संबंध होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी एक महिला शनिवार रात सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति का गांव की अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसकी जानकारी मिलते ही उसने अपने पति और उस महिला को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित ने बताया कि उसका पति तीन दिनों से घर भी नहीं आया है। आरोप है कि पति के साथ अन्य महिला का अवैध संबंध होने पर उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें