फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनों की कमी फिर भी कौशल दिखा रखे खिलाड़ी: डीजीपी

Sat, 24 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Gurukul Kangri University on Saturday in the opening match at the All India by Swami Shraddhanand hockey Ganpati guest SA. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने कहा कि भारत में संसाधनों की कमी होने के बावजूद प्रतिभाएं हॉकी में अपना कौशल दिखा रही हैं। अगर खेलों के क्षेत्रों में संसाधनों की कमी को पूरा कर दिया जाए तो भारत के खिलाड़ी दुनिया में अपना परचम लहरा सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के हॉकी मैदान में 85 वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद टूर्नामेंट के शुभारंभ पर कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डीजीपी एमए गणपति ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल को आपसी सामंजस्य से खेलने का आह्वान किया। इससे पूर्व डीजीपी ने गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। विवि के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि गुरुकुल से कईं प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए ही गुरुकुल कांगड़ी विवि में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. रामकुमार सिंह डागर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को किया जाएगा। विजेता टीम को 61 हजार और उपविजेता टीम केे 51 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बीईजी रुड़की, यूपी ब्रदर्स और एनसीआर झांसी ने जीते मैच
अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीईजी रुड़की और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें पहला फील्ड गोल बीईजी की ओर से प्रदीप ने किया। लखनऊ की टीम अंतिम तक कोई गोल नहीं कर सकी। यह मैच बीईजी ने 1-0 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन

 दूसरा मैच हमीद हॉकी एकेडमी रायपुर और यूपी ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें यूपी ब्रदर्स ने तीन गोल किए। इस मैच में यूपी ब्रदर्स ने हमीद हॉकी एकेडमी को 3-0 के अंतर से हरा दिया। तीसरा मैच एनसीआर झांसी और उत्तराखंड इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें एनसीआर झांसी ने 5-2 के अंतर से जीत प्राप्त की। मैच में निर्णायक की भूमिका विनोद, जयदीप, सूरज, एमके सिंह ने निभाई। टेबल एम्पायर की भूमिका नितिन सक्सेना एवं एम कक्कड़ ने निभाई। कार्यक्रम में भारतीय हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया के पिता नाहर सिंह कटारिया, रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव कुमार चौहान और डॉ. अजय मलिक ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के ज्वाइंट सेकेट्री किशोर कुमार बफौला, सुनील पंवार, डॉ. प्रभात, डॉ. पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, प्रो. रुप किशोर शास्त्री, प्रो. सुचित्रा मलिक, देवेंद्र कुमार, डॉ. नमिता जोशी, प्रो. अंजली गोयल, कुलभूषण, राजीव त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें