बहादराबाद ब्लॉक में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों को सौ दिन में मकान बनाना होगा और इसके लिए उन्हें 1.30 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
इस मौके पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि योजना में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान देना है। योजना धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लाभार्थिंयों से योजना का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक व्यक्ति को मकान देने का सपना धरातल पर पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रमाणपत्र मिल चुके हैं, उन्हेें 100 दिन के अंदर मकान बनाना होगा। अनुदान की धनराशि सीधे उनके खातों में मकान की बनने की प्रगति के अनुसार किस्तों में पहुंचेगी।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान सीडीओ सौरभ गहरवार, परियोजना निदेशक आरसी तिवारी, सहायक ब्लाक विकास अधिकारी अरुण भट्ट आदि मौजूद रहे।
------------------
इनको मिले प्रमाणपत्र
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक के सुमन नातीराम, करनजीत गुरुबचन, सोनिया, ऊषा देवी, सुधा समय सिंह, राजेंद्र सरदारा, पूजा शाहिल, नवीन कुमार महावीर, रेखा चंद्रकांत, सावित्री महेंद्र, आशा सूरम सिंह, मेघवती कृष्णपाल, सुवासना लेखपाल, अमित सुशील, रेखा चेतन, सपना जोगेंद्र, सुलोचना सुरेश सिंह, लीला देवी, बबली मांगेराम, पिंकी ब्रजेश, पूनम संजय कुमार, रामकली मेहर, रजनी श्रवण, आशा मानसिंह आदि को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र हस्तगत किए।