फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बारिश से ढहा मकान, अंदर फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाला

Thu, 09 Jul 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन के पास काली कमली क्षेत्र की घटना, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन


हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और पुरुषार्थी मार्केट के पास लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रेलवे कॉलोनी निकट पुरुषार्थी मार्केट के पास बारिश से एक मकान गिरकर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। मायापुर फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति बीमार होने के साथ चलने-फिरने में असमर्थ था। उसे फायरकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से सावधानीपूर्वक मलबे से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अन्य तीन लोगों को भी सकुशल बाहर निकाला। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि रेस्क्यू किए गए त्रिवेणी (50), उनकी पत्नी शीला देवी (40) व धारा (50) सोमवती (22) सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें