फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खेल के दौरान हॉकी खिलाड़ी घायल, आज खेलेंगी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बुधवार को होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई।
गेंद लगने से यमुना के मुहं पर गहरी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

इस घटना के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद खेल को दोबारा से शुरू कर दिया गया। एम्स में इलाज के बाद खिलाड़ी की हालत में सुधार है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि घायल खिलाड़ी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। खिलाड़ी बुधवार को मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें