फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की साइकिल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी की साइकिल के साथ हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के कई मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई दर्ज है। कोतवाली रानीपुर पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 बीएचईएल रानीपुर निवासी श्याम कुमार की साइकिल चोरी होने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 18 जून की रात नहर पटरी जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद की। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनोज सिंह निवासी ग्राम लोहटा, थाना रसड़ा, जिला बलिया, हाल निवासी भोगपुर, लक्सर के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें