फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुल के धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी

Fri, 19 Jun 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने की बरसात से पहले पथरी रोह नदी पर पुल बनाने की मांग
विज्ञापन

पथरी। सुकरासा के निकट पथरी रोह नदी पर पुल के धीमी गति से निर्माण कार्य पर लोगों ने नाराजगी जताई है। बहादुरपुर जट के जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल ने मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र भेजकर जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। पत्र में बताया कि सात माह पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तब से पुल का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। क्षेत्र के लोग कई बार डीएम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराने की मांग कर चुके है। बरसात के दिनों में पथरी रोह नदी में अधिक पानी आता है। पुल के पास बना अस्थायी रपटा भी पानी में डूब जाता है। लोगों को कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आवागमन करना पड़ता है। लोगों को डर सता रहा है कि अगर पुल का निर्माण बरसात से पहले नहीं हुआ तो उन्हें इस साल भी बरसात के दिनों में फिर से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। राज्य सरकार ने पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य के लिए 543.85 का बजट मंजूर किया है। इस पुल के बनने से करीब चालीस गांवों के लोगों को आवागमन का फायदा होगा। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को जल्द ही तेजी के साथ पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें