फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार हाइड्रा ने ठेले में मारी टक्कर, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हाइड्रा की टक्कर से ठेला लेकर जा रहा 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के दौरान उसके साथ मौजूद 12 वर्षीय छोटा भाई बाल-बाल बचा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। व्यापारियों ने हाइड्रा चालक को पकड़ लिया और घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

खड़खड़ी के रामगढ़ क्षेत्र में कैलाश का 14 वर्षीय बेटा अनुज फास्ट फूड का ठेला लेकर जा रहा था। उसके साथ उसका 12 वर्षीय छोटा भाई भी था। खड़खड़ी पुलिस चौकी के पास
पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा ने ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुज के पैर में चोट लग गई, जबकि उसका छोटा भाई सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए हाइड्रा चालक को पकड़ लिया। व्यापारियों ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी रही। व्यापारियों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए नियंत्रण की जरूरत बताई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें